सूचनाओं को हथियार बना रहे हैं
कुछ छाप रहे हैं कुछ छिपा रहे हैं
अखबार के शब्दों ने कालों से यारी कर ली है
काले हैं की आवाज को खा रहे हैं
दिल मानता नहीं किसी का कहना
उद्दंडता दिमाग पर बैठी है
सुबह की खबर
शाम तक असर खो देती है
लिखने की नौकरी
व्यापार का कागज
सेठजी की गद्दी रद्दी पर ऐंठी है
नम्रता विनय नमस्ते का लबादा
चेहरा पुता है पीले से
कोरा कागज ही बाँट देते
बच्चों को
कुछ नया लिखने को
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें